Search

 
 
 

Chatra News : चतरा में बड़े अपराध की साजिश नाकाम, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार; हथियार बरामद

Chatra News: एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. मुकेश कुमार के खिलाफ कुंदा, प्रतापपुर, लावालौंग और मनातू थाने में कई मामले दर्ज हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ.

Chatra News : चतरा पुलिस ने आपराध की योजना बना रहे तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि यह कार्वाई एसपी अनिमेश नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस की टीमों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर तीनों को दबोचा.

 

इसे भी पढ़ें


गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार, नीतीश कुमार और अभिषेक कुमार शामिल हैं. इनके पास से दो देसी कट्टा, एक पिस्टल, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. मुकेश कुमार के खिलाफ कुंदा, प्रतापपुर, लावालौंग और मनातू थाने में कई मामले दर्ज हैं. वहीं नीतीश कुमार के खिलाफ भी सदर थाना में मामला दर्ज है.

 

Uploaded Image

बरामद हथियार और गोली.


उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है. इस कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार, कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही