Search

 
 
 

Chatra News : जमीन विवाद में हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में जमीन विवाद में हुई हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
 
चतरा जिले की खबरें

Chatra : चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में जमीन विवाद में हुई हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. कहा कि मृतक की परिजन पूजा कुमारी के लिखित आवेदन पर हंटरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. 

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी और जानकारी देते एसडीपीओ.


अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विलाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में हंटरगंज पुलिस इंसपेक्टर विपिन कुमार, एसआई नितेश कुमार प्रसाद, एएसआई भोला साह व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही