Search

 
 
 

Chatra News : NCB अधिकारी बन यात्री बस में की थी लूटपाट, थार के साथ 5 लुटेरे गिरफ्तार

Chatra News : डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा
 
मामले का खुलासा करते डीएसपी सुनील कुमार सिंह.

Chatra News : चतरा में स्टार फिश नामक यात्री बस को रोककर NCB अधिकारी बनकर 31.90 लाख रुपये की लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी अनिमेश नैथानी के निर्देश पर गठित वशिष्ठनगर थाना पुलिस कि स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 70 हजार रुपये नकद और लूट में इस्तेमाल काले रंग की थार (कार) बरामद की गई है.

 

इसे भी पढ़ें


मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खुद को नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर बस को जोरी टोल प्लाजा से पहले रोककर लूटपाट की थी.


गिरफ्तार आरोपियों में रंगू कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार यादव, अविनाश कुमार व बजरंगी कुमार उर्फ रंगा शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 70 हजार रुपये बरामद किए हैं. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल काले रंग की थार भी जब्त की गई है. उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही थी. पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.


डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के गयाजी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र व हजारीबाग के रहने वाले हैं. झारखंड-बिहार के अलग-अलग इलाकों से इनकी गिरफ़्तारी हुई है. उन्होंने बताया कि छापेमारी में जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह, हंटरगंज थाना के एसआई शिवा यादव समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही