- प्रज्ञा केंद्र में चोरी के मामले का उद्भेदन
- फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Chatra : सदर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में ऊंटा गांव निवासी शैलेश रजक, लाइन मोहल्ला निवासी अमन कुमार उर्फ भुतवा, नगवां मोहल्ला निवासी सुफियान अंसारी और पांचवां मोहल्ला निवासी मो. जैद शामिल हैं.
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि शैलेश रजक व अमन कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे. वहीं सुफियान अंसारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है.
अनिल उरांव ने बताया कि 27 जुलाई की रात चुड़ीहार मोहल्ला स्थित अमन प्रज्ञा केंद्र में चोरी हुई थी. पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए मो. जैद को गिरफ्तार किया है. चोरी की घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
थाना प्रभारी ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के उद्भेदन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, राहुल कुमार, प्रवेश कुमार, एएसआई रवि रंजन समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

