Search

 
 
 

Chatra News : सदर अस्पताल चतरा में दवा खरीद के नाम पर लाखों का घोटाला !

Chatra News: इस पूरे मामले का खुलासा पिछले अगस्त में राज्य औषधि निदेशालय के निर्देश पर हुई जांच में हुआ. जांच में करीब दो दर्जन दवाओं की खरीद से संबंधित बिल और वाउचर टीम को उपलब्ध नहीं कराए गए.
 
सदर अस्पताल चतरा (फाइल फोटो).
  • जांच में दो दर्जन दवाओं की खरीद का नहीं मिला हिसाब, बिल गायब
  • दवाओं के रैपर पर ऊपर से चिपकाए गए नॉट फॉर सेल के स्टिकर से बढ़ा संदेह

Chatra News : सदर अस्पताल, चतरा में दवाओं की खरीद के नाम पर बड़े घोटाले की आशंका सामने आई है. अस्तपाल में लाखों रुपये की दवाओं की खरीद का हिसाब-किताब नहीं है. इसका खुलासा जांच में हुआ है. अब बड़ा सवाल यह है कि वास्तव में दवाओं की खरीद हुई थी या, फिर कागजों पर ही खर्च दिखाकर सरकारी धन की निकासी कर ली गई?

 

इसे भी पढ़ें


मामला सामने आने के बाद अस्पताल की खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से लेकर बाबुओं तक की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है. इस पूरे मामले का खुलासा पिछले अगस्त में राज्य औषधि निदेशालय के निर्देश पर हुई जांच में हुआ. जांच में करीब दो दर्जन दवाओं की खरीद से संबंधित बिल और वाउचर टीम को उपलब्ध नहीं कराए गए. जांच टीम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार खरीद के बिल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. इसके बावजूद दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए.


जांच के दौरान एक और गंभीर अनियमितता सामने आई. खरीदी गई कुछ दवाओं के रैपर पर पहले से प्रिंटेड विवरण के बावजूद ऊपर से 'नॉट फॉर सेल' के स्टिकर चिपकाए हुए पाए गए. जबकि राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के रैपर पर ही 'गवर्नमेंट ऑफ झारखंड' और 'नॉट फॉर सेल' प्रिंट रहता है. ऐसे में अलग स्टिकर चिपकाने की जरूरत क्यों पड़ी.


दवाओं की खरीद का हिसाब नहीं मिलना और रैपर पर इस तरह की छेड़छाड़ जैसी स्थिति सामने आना पूरे मामले को और गंभीर बना रहा है. जांच टीम ने तमाम अनियमितताओं का लिखित ब्योरा तैयार कर राज्य औषधि निदेशालय को सौंप दिया है. अब सवाल यह है कि लाखों रुपये की दवा खरीद के मामले में जिम्मेदारी किसकी है और सरकारी राशि के खर्च का हिसाब आखिर कब सामने आएगा?


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही