Search

 
 
 

Chatra News : शहादत चौक फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार

Chatra News : चतरा के शहादत चौक पर हुई फायरिंग कांड में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकबर उर्फ रोहित व शमीर कुरैशी के रूप में हुई है.
 
जानकारी देते एसपी अनिमेष नैथानी

Chatra News : चतरा के बिंड मोहल्ला स्थित शहादत चौक पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने कांड में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकबर उर्फ रोहित व शमीर कुरैशी के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ सदर थाना में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

से भी पढ़ें


एसपी ने बताया कि 16 अगस्त को शहादत चौक पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस घटना में शहजाद कुरैशी नामक युवक जख्मी हुआ था. इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 346/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग कांड में शामिल दो आरोपी चतरा से कुल्लू मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर भागने की तैयारी में हैं. दोनों में से एक के पास अवैध हथियार है.


इसके बाद एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल्लू मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास से अवैध हथियार व अन्य सामान बरामद किया गया. पुलिस बरामद हथियार के स्रोत की जांच कर रही है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही