Search

 
 
 

Chatra News : 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पैनीकला गांव के आगे हरदाही-कौलेश्वरी जाने वाले रास्ते के पास से 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी.
 
जानकारी देते एसडीपीओ सन्नी वर्धन.

Chatra : चतरा पुलिस ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पैनीकला गांव के आगे हरदाही-कौलेश्वरी जाने वाले रास्ते के पास से 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर कमलेश कुमार राजगुरूआ गांव का रहने वाला है. उसके पास से 277 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने उसकी स्कॉर्पियों (जेएच 05 सीसी 9996) व एक मोबाइल जब्त कर लिया है. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में दी.


 उन्होंने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कॉर्पियो में पैनीकला के आगे ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करने जा रहा है. सूचना के आधार पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरदाही-कौलेश्वरी जाने वाली सड़क पर पहुंची. दंतार की तरफ से आ रही स्कॉपिैयो को घेराबंदी कर रोक लिया. तलाशी में तस्कर के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.


 इस संबंध में एनडीपीएस थाना में मामला दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने कहा कि उसके पास से मिले मोबाइल के व्हाट्सअप चैट के आधार पर इस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है. ब्राउन शुगर को कहां ले जाया जा रहा था, इसका पता नहीं चल पाया है. संभवतः इसे पुड़िया बना कर क्षेत्र में नशेड़ियों तक पहुंचाने या बाहर भेजने की योजना थी. छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, वशिष्ठ नगर थाना के एएसआई छोटन राम व जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही