Search

Ranchi : शहर के कई ATM खराब, सुरक्षा पर भी सवाल

Ranchi : शहर के अलग-अलग बैंक एटीएम में लोगों को कैश न मिलने, मशीनों के खराब रहने और सुरक्षा व्यवस्था की कमियों जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रेडियम रोड स्थित एसबीआई के एटीएम परिसर में लगी चार मशीनों में से दो मशीने खराब है. वहां मौजूद गार्ड ने बताया कि कुछ मशीनें पिछले करीब एक महीने से खराब हैं. इस एटीएम में हर दिन बड़ी संख्या में लोग पैसे निकालने आते हैं. एटीएम 24 घंटे खुला रहता है, लेकिन मशीनों की खराबी की वजह से ग्राहकों को परेशानी हो रही है.
 
दूसरी ओर, पुरूलिया रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड मौजूद नहीं है. एटीएम सीसीटीवी कैमरों के भरोसे चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कैमरे लगने के बाद करीब दो साल पहले यहां से सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया. 

इसी तरह, पुरूलिया रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था में भी गार्ड की तैनाती नही है. बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड नहीं होने से ग्राहकों को असुविधा होती है. इस मामले में पीएनबी के शाखा प्रबंधक राजन लकड़ा ने बताया कि पीएनबी के एटीएम की सुरक्षा के लिए के किसी भी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है.

ग्राहकों की सुविधा के लिए मशीनों पर हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं, ताकि किसी भी परेशानी की स्थिति में मदद मिल सके. ग्राहकों ने एटीएम में नियमित रूप से कैश उपलब्ध होने, खराब मशीनों को जल्द ठीक कराने व सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही