Search

 
 
 

Chatra News : SP ने मयूरहंड थाना प्रभारी आशीष प्रसाद को किया सस्पेंड

जिले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने मयूरहंड थाना प्रभारी आशीष प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उन पर कार्य में लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप लगे थे. विभागीय स्तर पर मिली शिकायतों और प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई.
 

Chatra : जिले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने मयूरहंड थाना प्रभारी आशीष प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उन पर कार्य में लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप लगे थे. विभागीय स्तर पर मिली शिकायतों और प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई.

 

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से मयूरहंड थाना की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. मामले की समीक्षा और जांच के बाद एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया.

 

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. वहीं, लगातार दूसरी बार मयूरहंड थाना प्रभारी पर कार्रवाई होने से जिले की पुलिस व्यवस्था और थाना संचालन पर भी सवाल उठने लगे हैं.

 

गौरतलब है कि इससे पहले 7 फरवरी 2025 को तत्कालीन मयूरहंड थाना प्रभारी अमित कुमार को अवैध बालू भंडारण मामले में संलिप्तता पाए जाने पर लाइन हाजिर किया गया था. अब एक बार फिर थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई ने विभाग में हलचल बढ़ा दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही