Search

 
 
 

Chatra News: पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, दो घरों को बनाया निशाना

Chatra News: पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के पत्थलगड्डा और बंदरचुआं गांव में चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया. चोरों ने शिक्षक दशरथ दांगी और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. शिक्षक दशरथ दांगी ने बताया कि छठ पूजा मनाने के लिए परिवार के सभी सदस्य हजारीबाग स्थित रिश्तेदार के घर गये हुए थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.
 
बक्सा का टूटा ताला

Chatra News: पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में चोरों ने सोमवार की रात दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. पत्थलगड्डा और बंदरचुआं गांव में चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया. शिक्षक दशरथ दांगी के घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 60 हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया. वहीं, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार के घर से भी कई सामान व जरूरी दस्तावेज चोर अपने साथ ले गए. 


इसे भी पढ़ें:


शिक्षक दशरथ दांगी ने बताया कि छठ पूजा मनाने के लिए परिवार के सभी सदस्य हजारीबाग स्थित रिश्तेदार के घर गये हुए थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. 


चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. इसके बाद कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला. मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला और ताला टूटा मिला. अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और चोरी का पता चला. 


दूसरी घटना में चोरों ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार के घर को निशाना बनाया. उनके घर का ताला तोड़कर कई सामान और दस्तावेज चोरी कर लिये गये. उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान व धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही