Search

 
 
 

Chatra News : दो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम की

चतरा में दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के मुरेनवा में बारात से लौट रहे युवक की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.
 

Chatra : चतरा में दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के मुरेनवा में बारात से लौट रहे युवक की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.

 

Uploaded Image

 

जबकि टंडवा में अज्ञात कोल वाहन के चपेट में आने से दो स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विकास कुमार बारात से वापस लौट रहा था. इसी दौरान एक तेज गति से आ रही ट्रक ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर  ही उसकी मौत हो गई.

 

Uploaded Image


घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चतरा-डोभी मुख्यमार्ग को जाम कर दिया.सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, वशिष्टनगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह व सीओ मुरेनवा पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

 

Uploaded Image

 

वहीं अज्ञात कोल वाहन से मौत के घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. हादसे के बाद क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सलैया पंचायत के मुखिया मनोज पासवान ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनास्थल पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही