Search

 
 
 

Chatra News : गैंगस्टर प्रिंस खान के 2 गुर्गे गिरफ्तार, शूटरों तक पहुंचाते थे पैसा

Chatra : चतरा पुलिस ने संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को बिहार के भोजपुर जिले से दबोचा गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गैंग के लिए शूटरों तक पैसे पहुंचाने, रेकी करने और हवाला के जरिए विदेशों से आर्थिक लेन-देन कराने का काम करते थे.
 

Chatra : चतरा पुलिस ने संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को बिहार के भोजपुर जिले से दबोचा गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गैंग के लिए शूटरों तक पैसे पहुंचाने, रेकी करने और हवाला के जरिए विदेशों से आर्थिक लेन-देन कराने का काम करते थे.

इसे भी पढ़ें...


चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मामला हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिण्डरा गांव निवासी, पत्थर व्यवसायी एवं लोजपा (रामविलास) नेता प्रेमचंद सिंह से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने से जुड़ा है.


एसपी ने बताया कि करीब छह महीने पहले दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए प्रेमचंद सिंह से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने, पूरे परिवार को खत्म करने और उनके पोते तक को नहीं छोड़ने की धमकी दी गई थी. शिकायत मिलने के बाद हंटरगंज थाना में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया गया.


तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले से मोहम्मद अस्फाक आलम और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों के प्रिंस खान गिरोह से जुड़े होने के अहम साक्ष्य मिले हैं. जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी गिरोह के शूटरों तक पैसे पहुंचाने, अपराध से पहले रेकी करने और हवाला के माध्यम से विदेशों से होने वाले आर्थिक लेन-देन को संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभाते थे.


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और पैसों के ट्रांजेक्शन से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में प्रिंस खान के सहयोगियों और शूटरों के बीच आर्थिक लेन-देन के भी प्रमाण मिले हैं.


एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सद्दाब अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ धनबाद जिले में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं.


दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं. प्रिंस खान गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एसपी ने कहा कि चतरा पुलिस संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चला रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही