Chatra News: चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 985 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से लावालौंग की ओर से पत्थलगड्डा की तरफ अफीम लेकर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई. पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली, जिसमें 985 ग्राम अफीम बरामद हुई.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र निवासी सुधीर ठाकुर (32 वर्षीय) और सुरेश गंझू (35 वर्षीय) के रूप में हुई है. इनके पास से अफीम के अलावा मोबाइल फोन और अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

