Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

Chatra: जिले के गिद्धौर और पत्थलगडा प्रखंड के सीमाई इलाके में स्थित द्वारी रेलवे साइडिंग क्षेत्र में शनिवार दोपहर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में 8-10 लोग घायल हो गए. तलवार बाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना के विरोध में गिद्धौर प्रमुख अनीता यादव के नेतृत्व में नाराज लोगों ने चतरा हजारीबाग मुख्य पथ को इन्द्रा मोड़ के समीप जाम कर दिया.


घायलों में मुख्य रूप से गिद्धौर प्रमुख पति उमेश यादव, समाजसेवी और राजनेता सुरेश यादव और प्रभु यादव शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान घटना स्थल पर पहुंचे. 

 

घटना की सूचना में मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता मनोज चंद्रा समेत काफी संख्या में लोग इंदिरा मोड पहुंचे. झामुमो नेता और सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा ने कहा कि हिंसा किसी भी स्थिति में जायज नहीं है. इस घटना में जो भी दोषी हैं, उन पर पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करें. 

 

पत्थलगड़ा और गिद्धौर प्रखंड के सीमाई इलाका शिवपुर कठौतिया रेल लाइन में द्वारा रेलवे स्टेशन बनाया गया है. सीसीएल के मगध आम्रपाली से कोयला ढुलाई के लिए यहां रेलवे साइडिंग का निर्माण किया गया है. रेलवे साइडिंग में कब्जा जमाने को लेकर दो गुट पिछले कई दिनों से संघर्षरत थे. यहां दो कांटा घर भी बनाया गया है. वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यहां कई बार बैठक भी हुई और एक दूसरे को देखने की धमकी भी दी गई.

 

इसे पढ़े:


बताया जा रहा है कि यहां कोयला लदा हाईवा पहुंचा. जिसकी सूचना विस्थापितों और प्रभावितों ने प्रशासन को दी और कहा कि, जब तक वार्ता नहीं होती है तब तक यहां साइडिंग शुरू नहीं होगी. इसी बीच दोनों पक्ष के लोग यहां पहुंच गए और वाद विवाद होने लगा. देखते देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत हो गई.

 
हरवे हथियार से लैस एक पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी. जिसमें प्रमुख पति उमेश यादव, सुरेश यादव सहित अन्य घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तलवार और लाठी डंडे से लैस होकर काफी संख्या में लोग जमे हुए थे. मारपीट के बाद, दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई. जिसमें कई लोग घायल हो गए. घायलों के परिजन यहां पहुंचे और इंद्रा मोड़ को जामकर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे.


प्रखंड प्रमुख अनीता यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना और यहां पहले से तनाव की स्थिति से गिद्धौर थाना को अवगत कराया गया था लेकिन थाना प्रभारी मोहर्रम का जुलूस का बहाना बनाकर कार्रवाई करने से बचते रहे. पुलिस प्रशासन की मिली भगत से ऐसी घटना हुई है. 


थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने कहा है कि मोहर्रम के जुलूस में एक्टिव है. मारपीट की सूचना के बाद तत्काल घटनास्थल पुलिस पहुंची है. किसी पक्ष ने लिखित सूचना नहीं दी है. जो संलिप्त हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही