Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट 606 यात्री पकड़ाए

पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में शनिवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान कुल 606 यात्रियों को पकड़ा गया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में शनिवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान कुल 606 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना उच्च श्रेणी में सफर करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे.

 

इसे पढ़ें:


रेलवे ने इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में 5 लाख 29 हजार 375 रुपये की वसूली की. साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में वैध टिकट लेकर और निर्धारित श्रेणी में ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई. टिकट जांच अभियान के तहत रेलवे की विभिन्न टीमों ने धनबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों के अलावा मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में भी व्यापक जांच अभियान चलाया. 


रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने और यात्रा करने से पहले वैध टिकट अवश्य लें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करें. नियमों के उल्लंघन पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई और जुर्माना जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही