Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: आधुनिक फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का सांसद ढुल्लू महतो ने किया उद्घाटन

वन विभाग को शनिवार को एक बड़ी सौगात मिली. 8 लेन रोड स्थित वन विभाग के नए कार्यालय परिसर में करीब 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित धनबाद के पहले आधुनिक फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का विधिवत उद्घाटन किया गया.
Advertisement
Advertisement
  • 90 लाख की लागत से बना फॉरेस्ट रेस्ट हाउस

Dhanbad: वन विभाग को शनिवार को एक बड़ी सौगात मिली. 8 लेन रोड स्थित वन विभाग के नए कार्यालय परिसर में करीब 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित धनबाद के पहले आधुनिक फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

 

इसे भी पढ़ें:


फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का उद्घाटन सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, झारखंड वन विभाग के बोकारो रेंज के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक आर. थंगा पांडियन, उपायुक्त आदित्य रंजन, डीएफओ विकास पालीवाल, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया.


करीब 90 लाख रुपये की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक रेस्ट हाउस में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है. इससे विभागीय बैठकों, निरीक्षण और अन्य प्रशासनिक कार्यों के दौरान अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.


इस अवसर पर सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद में आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि आधुनिक फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के निर्माण से वन विभाग के कार्यों को नई गति मिलेगी और अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा. वहीं बोकारो रेंज के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक आर. थंगा पांडियन ने इसे वन विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही