Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: प्रशासन के दावे बनाम जमीनी हकीकत, 8 लेन सड़क पर खुले अवैध कट दे रहे हादसे को न्यौता

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के दावे कर रहा है. लेकिन झारखंड की पहली 8 लेन सड़क कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है. करोड़ों  की लागत से तैयार इस आधुनिक सड़क पर अब भी कई स्थानों पर अवैध कट खुले हुए हैं. इसके अलावा मुख्य लेन पर भारी वाहनों की पार्किंग भी सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के दावे कर रहा है. लेकिन झारखंड की पहली 8 लेन सड़क कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है. करोड़ों  की लागत से तैयार इस आधुनिक सड़क पर अब भी कई स्थानों पर अवैध कट खुले हुए हैं. इसके अलावा मुख्य लेन पर भारी वाहनों की पार्किंग भी सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है. ऐसे में हर दिन हजारों वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है.

 

काको मोड़ से गोल बिल्डिंग तक करीब 20 किलोमीटर लंबी इस 8 लेन सड़क पर कई जगह नियमों को ताक पर रखकर अवैध कट बनाए गए हैं. काको मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने बड़ा कट खुला हुआ है. यही नहीं काको मोड़ से शक्ति चौक के बीच भी कई स्थानों पर अवैध कट है, जिसका वाहन चालक इस्तेमाल कर रहे हैं. इन कटों से अचानक वाहन मुख्य लेन में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर की आशंका बनी रहती है.

 

 

स्थिति को और गंभीर मुख्य लेन पर भारी वाहनों की पार्किंग बना रही है. शक्ति चौक के आसपास हाइवा समेत अन्य भारी वाहन लंबे समय तक सड़क की मुख्य लेन पर खड़े रहते हैं. इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को अचानक लेन बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. खासकर रात के समय यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद यातायात तो तेज हुआ है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था उसी अनुपात में मजबूत नहीं की गई. उनका आरोप है कि अवैध कट और मुख्य लेन पर भारी वाहनों की पार्किंग के कारण आए दिन दुर्घटना की स्थिति बनती रहती है. कई बार लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है.

 

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सी. दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि 8 लेन सड़क के सभी अवैध कट बंद करा दिए गए हैं. यदि कहीं कोई कट दोबारा खुला पाया जाता है तो उसे तत्काल बंद कराया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में नियमित निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पहले अवैध कटों को बंद कराने के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद कई स्थानों पर अवैध कट अब भी खुले हैं, जिससे प्रशासनिक दावों पर सवाल उठ रहे हैं.

 

अब बड़ा सवाल यह है कि जब सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं, तब आखिर अवैध कट और मुख्य लेन में खड़े भारी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी. यदि समय रहते इन खामियों को दूर नहीं किया गया तो यह आधुनिक 8 लेन सड़क लोगों के लिए सुविधा से अधिक खतरे का कारण बन सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही