Search

 
 
 

Chatra News :  15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Chatra News : चतरा जिला पुलिस नाशा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मैदान के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया है.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ.

Chatra News : चतरा जिला पुलिस नाशा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मैदान के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है. गिरफ्तार युवक की पहचान पहरा गांव निवासी दिलचंद राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.

चतरा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे भाऊसाहब शुभम ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को सुबह में गुप्त सूचना मिली थी कि सलीमपुर मैदान के पास दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के लिए आने वाले हैं. इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम सलीमपुर मैदान के पास पहुंची. पुलिस को देख एक युवक बाइक छोड़कर भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया. उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया.


कागजी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अर्णिहोत्री व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही