Search

 
 
 

Chatra News : मुहर्रम जुलूस के बाद युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित गोड़हाई गांव में मुहर्रम जुलूस के बाद एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
 

Chatra :  जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित गोड़हाई गांव में मुहर्रम जुलूस के बाद एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात कुछ लोग पानी पीने के बहाने एक घर घुसे. आरोप है कि उन लोगों ने युवक को निशाना बनाकर उस पर टांगी और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना के दौरान युवक को बचाने पहुंचे उसके चाचा पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

 

 

इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही