Search

 
 
 

Dhanbad News : केबल चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, अपराधियों ने BCCL कर्मी को मारी गोली

जिले के कतरास स्थित सोनारडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात केबल चोरी का विरोध करना एक बीसीसीएल कर्मी को भारी पड़ गया. अपराधियों ने पंप ऑपरेटर उमेश रविदास को गोली मार दी. गोली उनके पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.
 

Dhanbad :  जिले के कतरास स्थित सोनारडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात केबल चोरी का विरोध करना एक बीसीसीएल कर्मी को भारी पड़ गया. अपराधियों ने पंप ऑपरेटर उमेश रविदास को गोली मार दी. गोली उनके पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

 

Uploaded Image

 

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1.30 बजे कुछ अपराधी केबल चोरी करने पहुंचे थे. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पंप ऑपरेटर उमेश रविदास ने इसका विरोध किया, जिसके बाद अपराधियों ने गुस्से में उस पर फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और बीसीसीएल कर्मचारियों में भी आक्रोश है.

 

 

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन सक्रिय हो गया. धनबाद एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. वहीं पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, बीसीसीएल प्रबंधन घायल कर्मचारी का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटा है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Uploaded Image

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही