Search

 
 
 

Deoghar News :  मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 9 लोग झुलसे

जिले के कुशमडीह गांव में शनिवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया और ताजिया उठा रहे नौ लोग बुरी तरह झुलस गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
 

Deoghar :  जिले के कुशमडीह गांव में शनिवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां ताजिया हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें करंट फैल गया और ताजिया उठा रहे नौ लोग बुरी तरह झुलस गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस गांव से मेला स्थल की ओर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में पांडेय दुकान के पास ताजिया ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया. तार के संपर्क में आते ही करंट फैल गया और ताजिया उठा रहे लोग इसकी चपेट में आ गए.

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा. घायलों में रजाउल अंसारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में निगरानी में रखा गया है.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही