Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News : नए आपराधिक कानून पर गृह विभाग की समीक्षा बैठक, DGP समेत कई अधिकारी होंगे शामिल

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 1 जुलाई को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. सुबह 11.30 बजे में होने वाली बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव करेंगे. कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में नए आपराधिक कानूनों के अमल की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi  :  गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 1 जुलाई को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. सुबह 11.30 बजे में होने वाली बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव करेंगे. कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में नए आपराधिक कानूनों के अमल की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. 

 

गृह विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बैठक में डीजीपी,, एडीजी आईजी अभियान , स्पेशल ब्रांच की आईजी , सीआईडी के आईजी, अभियोजन निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

 

इसके अलावा विधि विभाग, श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, एनआईसी और NIC-ICJS के अधिकारियों को भी बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया है.

 

बैठक में नए आपराधिक कानूनों के अमल की वर्तमान स्थिति, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, प्रशिक्षण, तकनीकी व्यवस्था, अभियोजन और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी. सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन प्रतिवेदन के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही