Search

 
 
 

Chatra News : युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद, हत्या की आशंका पर NH-22 जाम

जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-डोभी मुख्य पथ एनएच-22 के किनारे एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है. घटनास्थल के पास एक बाइक भी पड़ी मिली है. मृतक की पहचान घंघरी गांव निवासी महाबीर यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है.
 
  • परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • घटना के विरोध में चतरा-डोभी मुख्य पथ एनएच-22 किया जाम
  • दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और आश्रितों को मुआवजे की मांग
  • घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Chatra  : जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-डोभी मुख्य पथ एनएच-22 के किनारे एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है. घटनास्थल के पास एक बाइक भी पड़ी मिली है. मृतक की पहचान घंघरी गांव निवासी महाबीर यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है.

 

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में ग्रामीण  और परिजन मौके पर पहुंच गए और चतरा-डोभी मुख्य पथ एनएच-22 पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की.

Uploaded Image

इधर ग्रामीणों और परिजनों के प्रदर्शन के कारण चतरा-डोभी एनएच-22 पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. इससे चतरा से बिहार के गया व अन्य रूट में जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई.  

 

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठनगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने के प्रयास में जुटे हैं. पुलिस ने शव और युवक के बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

थाना प्रभारी के अनुसार, घटनास्थल और घटना के हर संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है.

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही