Search

 
 
 

चतरा NTPC हादसा : विधायक उज्ज्वल दास ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, जांच की मांग

Chatra News : प्लांट के गेट पर जनप्रतिनिधियों की सीआईएसएफ जवानों से तीखी नोकझोंक हुई. विधायक उज्ज्वल दास ने एनटीपीसी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की.
 
शव के साथ शोकाकुल परिजन और जुटी भीड़.

Chatra News : चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी के निर्माणाधीन प्लांट में बुधवार को हादसे में तीन मजदूरों की मौत की घटना से लोगों में गम और आक्रोश का माहौल है. दो मजदूर घायल भी हैं. सूचना मिलते ही सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, पूर्व विधायक किशुन कुमार दास, झामुमो के चतरा जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि एनटीपीसी प्लांट के पास पहुंचे. लेकिन उन्हें प्लांट के अंदर नहीं जाने दिया गया. पत्रकारों को भी अंदर जाने से रोक दिया गया.

 

आपने अब तक पढ़ा

 


प्लांट के गेट पर जनप्रतिनिधियों की सीआईएसएफ जवानों से तीखी नोकझोंक हुई. विधायक उज्ज्वल दास ने एनटीपीसी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने भी कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.


जेएलकेएम नेताओं ने आरोप लगाया कि कन्वेयर बेल्ट 33 टन भार उठाने की क्षमता वाला था, जबकि उससे 66 टन तक भार ले जाने का काम कराया जा रहा था. नेताओं ने मृतकों के आश्रितों को तीन-तीन करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मृतक की पत्नी को पेंशन देने की मांग की है. साथ ही यह चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही