Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ की अफीम व डोडा जब्त

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस ने लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता हासिल की है. लावालौंग इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद की गई है.
Advertisement
Advertisement
  • छह तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज
  • पुलिसिया कार्रवाई से नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप

Chatra :  मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस ने लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता हासिल की है. लावालौंग इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद की गई है.

 

जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी.  

 

Uploaded Image

 

पुलिस के अनुसार, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत स्थित खाखर गांव में कुछ लोग अपने घरों में भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ जमा करके रखे हैं और उसे बाहर के व्यापारियों को बेचने की फिराक में हैं. 

 

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने गांव के अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू , विनोद गंझू और पिंटू गंझू के घरों में छापेमारी की.

 

पुलिस के आने की भनक मिलते ही सभी तस्कर घर छोड़कर फरार हो गए. हालांकि मौके से 8.700 किलोग्राम गीला अफीम, 3.70 क्विंटल डोडा और 0.09 क्विंटल पोस्ता दाना बरामद किया गया. साथ ही तस्करों के आधार कार्ड भी बरामद किए गए.

 

इस मामले में सभी तस्करों अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू , विनोद गंझू और पिंटू गंझू के खिलाफ लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फिहलाल पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. 

 

छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही