Search

 
 
 

JAC ने कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी किया, 99.12 फीसदी छात्र पास

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने आज कक्षा 11 (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया. यह परीक्षा राज्यभर में 25 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परिषद मुख्यालय, रांची में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष डॉ. नत्वा हांसदा ने सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं वरिष्ठ सूचना पदाधिकारी (SIO) की उपस्थिति में परिणाम जारी किया.
 

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने आज कक्षा 11 (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया. यह परीक्षा राज्यभर में 25 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परिषद मुख्यालय, रांची में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष डॉ. नत्वा हांसदा ने सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं वरिष्ठ सूचना पदाधिकारी (SIO) की उपस्थिति में परिणाम जारी किया.

 

जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कुल 3,61,683 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, जिनमें से 3,58,533 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 3,55,399 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया. इस प्रकार कुल 99.12% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जो राज्य के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है.

 

इस वर्ष का परिणाम सभी प्रमंडलों और जिलों में बेहतर रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आया है.

 

परिणाम घोषित करते हुए अध्यक्ष डॉ. नत्वा हांसदा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रशासन को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी. उन्होंने परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों, प्राचार्यों और परीक्षा से जुड़े सभी कर्मियों के समन्वित प्रयासों की सराहना की.

 

उन्होंने उन छात्रों को भी प्रेरित किया जो किसी कारणवश अनुपस्थित रहे या अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके, कि वे आगामी शैक्षणिक अवसरों का लाभ उठाकर निरंतर मेहनत करें और अपने प्रदर्शन में सुधार लाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही