Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 12 घायल, पुलिस कर रही कैंप

जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में घोरनजो में अचानक दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया. जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, फिर पत्थरबाजी की घटना भी हुई.
Advertisement
Advertisement

Giridih: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के घोरनजो गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया. शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन मामला जल्द ही बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया .स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद सुलझने के बजाय दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद पत्थरबाजी भी होने लगी. दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

Uploaded Image

 

दरअसल जो विवादित जमीन है, उसपर एक पक्ष की ओर से तिरपाल से झोपड़ी बनायी जा रही थी. उसी दौरान दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और वहां झोपड़ी बनाने से रोका. इसी पर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया. इस घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जिसमें से कुछ की हालत गंभीर हैं.

 

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. साथ ही दोषियों को चिन्हित करने में जुटी है. फिलहाल स्थिती तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही