Search

 
 
 

चतरा पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

 

Chatra : पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है.एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चतरा-ईटखोरी मुख्यमार्ग पर स्थित तपेज के पास से ट्रैक्टर में लोड भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है. पुलिस ने 46 कार्टून में बंद 1584 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी जब्त किया है. गिरफ्तार तस्कर सुभाष कुमार बिहार के पटना जिला अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक में छिपाया गया था शराब

बिहार में शराब खपाने के उद्देश्य से अंतर्राज्यीय शराब तस्करों द्वारा ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक के सहयोग से गुप्त तयखाना बनाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक अंग्रेजी शराब तस्करी की साजिश रची गई है. एसपी ऋषभ कुमार झा ने मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. अभियान के दौरान ही तपेज से ट्रैक्टर को पकड़ा गया. जिसके बाद तलाशी के दौरान ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक के सपोर्ट से बनाया गया गुप्त तयखाना से  46 कार्टून में बंद 1584 बोतल विदेशी शराब का अवैध खेप बरामद किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही