Search

 
 
 

रामनवमी से पहले चतरा पुलिस ने केशरी चौक पर किया मॉक ड्रिल

रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और दुरूस्त करने के के लिए चतरा पुलिस की ओर से सोमवार को केशरी चौक पर मॉक ड्रिल किया गया. यह अभ्यास चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ.
 

Chatra : रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और दुरूस्त करने के के लिए चतरा पुलिस की ओर से सोमवार को केशरी चौक पर मॉक ड्रिल किया गया. यह अभ्यास चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

 

मॉक ड्रिल में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), परिचारी प्रवर, उपस्कर/परिवहन परिचारी, पुलिस केंद्र चतरा के अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. इस दौरान भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का व्यवहारिक अभ्यास किया गया.

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को तैयार रखना है.मॉक ड्रिल के दौरान दंगा नियंत्रण से जुड़े सभी उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई.

 

 

इसमें टीजी गन, चिली बम, वाटर कैनन, आरबीएल गन, लाठी, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग की विधि समझायी गई.चतरा पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही