Search

 
 
 

फर्जी तरीके से सरकारी सुरक्षा लेने वाले को चतरा पुलिस ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित,  एस्कॉर्ट भी दिया

फर्जी तरीके से सरकारी सुरक्षा लेने वाले व्यक्ति को चतरा पुलिस ने एस्कॉर्ट दिया. इतना ही नहीं उसे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. बाद में जब उसकी असली पहचान सामने आई, तो पुलिस को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई. लेकिन वह भाग निकला.
 
  • फर्जी VIP को पुलिस ने दिया सरकारी सुरक्षा और सम्मान
  • असली पहचान सामने आते ही हड़कंप मचा
  • पुलिस कार्रवाई से पहले ही भाग निकला
  • फर्जी लेटरहेड से लेता था सरकारी सुविधाएं
  • राजस्थान पुलिस ने 2020 में किया था गिरफ्तार

Chatra :  फर्जी तरीके से सरकारी सुरक्षा लेने वाले व्यक्ति को चतरा पुलिस ने एस्कॉर्ट दिया. इतना ही नहीं उसे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. बाद में जब उसकी असली पहचान सामने आई, तो पुलिस को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई. लेकिन वह भाग निकला.

Uploaded Image

 

बजरंग वाहिनी दल के कार्यक्रम में शामिल होने आया था गजराज सिंह

जानकारों के मुताबिक, बीते 29 अगस्त को दिल्ली के खानपुर का रहने वाला गजराज सिंह गुर्जर चतरा के प्रतापपुर में अपने संगठन 'बजरंग वाहिनी दल' के एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था. उन्होंने खुद को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में पेश किया. 

 

पुलिस ने बिना किसी जांच-पड़ताल के उन्हें न केवल सुरक्षा और एस्कॉर्ट प्रदान किया, बल्कि उनका शॉल देकर सम्मान भी किया. कार्यक्रम के दौरान, प्रतापपुर के थाना प्रभारी खुद उनके साथ मंच साझा करते नजर आए और उनकी सुरक्षा में पूरी पुलिस टीम लगी रही.

Uploaded Image

 

पुलिस की आने की भनक पर कार्यक्रम के बीच से हुआ फरार

पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि गजराज सिंह गुर्जर एक शातिर ठग है और वह पहले भी कई राज्यों (उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा) में बड़े अधिकारियों को फर्जी ईमेल भेजकर सुरक्षा और सरकारी सुविधाएं ले चुका है. 

 

इस तरह के मामलों में वह जेल भी जा चुका है. इतना ही नहीं, वह कुख्यात पपला गुर्जर गैंग का भी सदस्य है. यह जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रतापपुर भेजा.

 

लेकिन गजराज सिंह गुर्जर को पुलिस की आने की भनक लग गई और वह कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर इमामगंज के रास्ते बिहार की ओर भाग निकला.

Uploaded Image

 

साल 2020 में हुआ था गिरफ्तार

राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने 17 जुलाई 2020 को गजराज सिंह गुज्जर को गिरफ्तार किया था. दिल्ली के खानपुर का रहने वाला गजराज सिंह गुर्जर 8वीं फेल है और 2015 से वह तीन राज्यों की पुलिस को बेवकूफ बनाकर पुलिस सुरक्षा और वीवीआईपी सुविधा ले रहा था.

 

गजराज सिंह ने युवा हिंदू परिषद और भारत सरकार के राशन वितरण व सलाहकार समिति का सदस्य बनकर उनके लेटर हेड पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के पुलिस महानिदेशकों, मुख्य सचिवों, संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टरों को मेल भेजकर उनसे वीवीआईपी सुविधा और पुलिस सुरक्षा हासिल करता था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही