Search

 
 
 

चतरा पुलिस का विशेष अभियान, 116 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट

जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.
 

Chatra : जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में कुंदा थाना और लावालौंग थाना क्षेत्र में 116 एकड़ वन भूमि में लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट कर दिया.

 

Uploaded Image

 

पुलिस के अनुसार, कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलगडा और मरगाडा में करीब 6 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया. वहीं लावालौंग थाना अंतर्गत लावासोकर, मधनिया, तेदाखोरा, बरामुडवा, बुलबुल होशिर और इचाक गांवों में करीब 110 एकड़ क्षेत्र में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया.

 

अधिकारियों ने बताया कि अवैध खेती में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आमजन से अपील की है कि अवैध अफीम की खेती से दूर रहें और ऐसी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही