Search

 
 
 

चतराः होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पर सवाल, अभ्यर्थियों ने समाहरणालय में किया हंगामा

पत्थलगड्डा प्रखंड के अभ्यर्थियों की दौड़ के दौरान यह विवाद सामने आया है. अभ्यर्थियों नें निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी नहीं कराने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि प्रक्रिया में गड़बड़ी से कई उम्मीदवारों को नुकसान हो रहा है.
 
समारणालय पहुंचे अभ्यर्थी.

Chatra : चतरा जिले में चल रही होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं. अभ्यर्थियों ने सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर परिसर में जमकर हंगामा किया. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी शिकायतें लेकर डीसी कीर्ति श्री जी से मिलने पहुंचे और बहाली प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाए.


पत्थलगड्डा प्रखंड के अभ्यर्थियों की दौड़ के दौरान यह विवाद सामने आया है. अभ्यर्थियों नें निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी नहीं कराने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि प्रक्रिया में गड़बड़ी से कई उम्मीदवारों को नुकसान हो रहा है. आरोप लगाया कि दौड़ के तुरंत बाद उन्हें उनके मार्क्स नहीं दिखाए गए, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

 


कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोग अंदर मौजूद कुछ कर्मियों के साथ मिलकर अयोग्य उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. गुस्साए अभ्यर्थियों को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हंगामे के बीच डीसी ने अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है. अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या पक्षपात की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. बहाली के प्रत्येक चरण की निगरानी की जा रही है, ताकि सभी योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन और अंक की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही