Search

Chatra: उफनती नदी पार कर रहे 3 युवक मझधार में फंसे, पुलिस ने बचाई जान

Chatra: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को गेरुआ नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से तीन युवक तेज बहाव के बीच फंस गए. इस दौरान उनकी दो बाइक भी नदी की तेज धार में बह गईं. घटना टंडवा स्थित गेरुआ नदी पर बने पीपा पुल की है. जानकारी के अनुसार, जलस्तर बढ़ने के बावजूद दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने नदी पार करने का प्रयास किया.
 
मझधार में फंसे 3 युवकों को पुलिस ने बचाया

Chatra: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को गेरुआ नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से तीन युवक तेज बहाव के बीच फंस गए. इस दौरान उनकी दो बाइक भी नदी की तेज धार में बह गईं. घटना टंडवा स्थित गेरुआ नदी पर बने पीपा पुल की है. जानकारी के अनुसार, जलस्तर बढ़ने के बावजूद दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने नदी पार करने का प्रयास किया. 

इसे भी पढ़ें:

जैसे ही वे नदी के बीच पहुंचे, पानी का बहाव तेज हो गया और तीनों युवक मझधार में फंस गए. काफी देर तक युवक मदद की गुहार लगाते रहे. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस गश्ती दल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. 

रामगढ़ निवासी दो युवक तैरकर किसी तरह सुरक्षित किनारे पहुंच गए. वहीं उड़सू निवासी संजय पासवान तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे और बेहोश हो गए. जिसके बाद पुलिस जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए संजय पासवान को सुरक्षित बाहर निकाला. युवक को नदी से बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.

टंडवा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नदी या नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी हालत में पुल अथवा नदी पार करने का प्रयास नहीं करें. तेज बहाव में वाहन लेकर जाने से बचें और अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में न डालें. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही