Search

 
 
 

चतरा : यात्रियों को लेकर कौलेश्वरी पहाड़ जा रही ट्रैक्टर पलटी, कई लोग घायल

चतरा जिले के हंटरगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर स्थित सोनबरसा जंगल में बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया. कौलेश्वरी पहाड़ जाने के दौरान यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर वन विभाग द्वारा खोदे गए ट्रेंच में पलट गई.
 

Chatra : चतरा जिले के हंटरगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर स्थित सोनबरसा जंगल में बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया. कौलेश्वरी पहाड़ जाने के दौरान यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर वन विभाग द्वारा खोदे गए ट्रेंच में पलट गई.

 

बताया जा रहा है कि सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर कौलेश्वरी पहाड़ जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्रेंच में गिरकर पलट गई. इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बाहर निकाला गया और इलाज के लिए हंटरगंज अस्पताल भेजा गया.

 

फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी ली जा रही है. बताया जाता है कि सभी लोग बिहार से कौलेश्वरी जा रहे थे. तभी घटना घटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही