Search

 
 
 

Chatra : बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा TSPC समर्थक गिरफ्तार, अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

Chatra News :  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सिमरिया रोड स्थित साईं नाथ लाइन होटल के पास हथियारबंद व्यक्ति के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के बाद एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भागने लगा. हालांकि जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया.
 
TSPC समर्थक गिरफ्तार
  • 54 जिंदा कारतूस, 6 मिसफायर और 2 खोखा बरामद
  • पुलिस को देख जंगल की ओर भाग रहा था मुकेश गंझू
  • SP अनिमेष नैथानी का सख्त संदेश
  • अपराध की साजिश रचने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगी चतरा पुलिस

Chatra News :  शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटा टीएसपीसी नक्सली समर्थक को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, 54 जिंदा कारतूस, 6 मिसफायर गोली और 2 खोखा भी बरामद किया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश गंझू के रूप में हुई है और वह लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया बरवा टोली गांव का रहने वाला है. 

 

इसे भी पढ़ें

राहुल दुबे गैंग समेत अन्य आपराधिक गिरोहों से था संपर्क

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सिमरिया रोड स्थित साईं नाथ लाइन होटल के पास हथियारबंद व्यक्ति के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के बाद एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भागने लगा. हालांकि जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया.

 

एसपी के अनुसार, मुकेश ने पूछताछ में बताया कि करीब छह माह पूर्व टीएसपीसी के एक उग्रवादी ने बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उसे हथियार और कारतूस उपलब्ध कराया था. इसी के बाद से वह शहर और आसपास के इलाकों की रेकी कर रहा था. एसपी ने बताया कि आरोपी के राहुल दुबे गैंग समेत अन्य आपराधिक गिरोहों से संपर्क होने की जानकारी भी पूछताछ में सामने आई है. पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साजिश की कड़ियों को खंगाल रही है.

 

गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में हुई इस पुलिस कार्रवाई से शहर में वारदात की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. मामले में सदर थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सदर पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव, एसआई सुनील कुमार व एएसआई रवि रंजन कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही