Search

 
 
 

Chatra: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल युवक रिम्स रेफर, पड़ोसी पर वारदात का आरोप

चतरा शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन लूट, मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल कायम होता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के शहादत चौक स्थित कुरैशी मोहल्ले का है. जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.
 

Chatra: चतरा शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आए दिन लूट, मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल कायम होता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के शहादत चौक स्थित कुरैशी मोहल्ले का है. जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. 


घायल युवक की पहचान सहजाद कुरैशी के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया. 

 

इसे भी पढ़ें:


घायल युवक के परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने पहले सहजाद पर तलवार से हमला किया. इसके बाद उसकी जांघ में गोली मार दी. गोली चलने की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है. 


सदर थाना पुलिस द्वारा मोहल्ले के एक युवक की गिरफ्तारी से नाराज पड़ोसियों ने परिजनों के साथ मिलकर सहजाद पर हमला कर दिया. परिजनों के मुताबिक वारदात में मां-बेटे सहित करीब आधा दर्जन लोग शामिल थे. घायल के भाई ने पुलिस से सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 


वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल एवं उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुरानी रंजिश, पुलिसिया कार्रवाई और गोलीबारी के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही