Search

 
 
 

छपरा : अज्ञात वाहन के चपेट में आकर युवक की मौत, चालक फरार

पटना मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक अजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Chhapra :  पटना मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक अजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी पट्टी पुल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी.

 

मृतक की पहचान


मृतक की पहचान भैरोपुर गांव निवासी ज्योतिष मांझी के इकलौते पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है. वह अपने गांव से शीतलपुर बाजार किसी आवश्यक कार्य के लिए जा रहा था, तभी हादसा हुआ.

 

चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीत कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया.

 

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दरियापुर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है.

 

शोक और मुआवजे की मांग

ग्रामीणों के अनुसार, अजीत कुमार अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था. उसकी असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है.प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष तरुण तिवारी ने परिवार से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया और जिला व अंचल प्रशासन से उचित मुआवजा और हर संभव सहायता देने की मांग की.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही