Ranchi News : नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी छठ घाटों की सफाई को लेकर निर्देश जारी किए हैं. सुपरवाइजर जोनल-4 के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि छठ पूजा के बाद से ही नगर निगम के 78 तालाबों से बांस बली हटाने किए लिए निर्देश दिए है. पूजा के दिन से ही छठ घाटों के तालाबों से पूजन सामग्री हटाने का आदेश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें...
तालाबों में विसर्जित की गई अगरबत्ती, फूल-माला और अन्य पूजन सामग्री को तत्काल हटाया जाएगा, ताकि पानी में गंदगी न फैले और तालाब स्वच्छ रहें. उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर लगाए गए बांस-बल्लियों और रिबन को हटाने के लिए 18 नवंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है. इसके लिए सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिया चुका है. निश्चित समय के भीतर घाटों से अस्थायी संरचनाएं और पूजन सामग्री हटा दें.
मालूम हो कि नगर निगम के करीब 78 छठ तालाबों में छठ घाट बनाए गए थे. छठवृतियों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बांस बल्ली बैरिकेडिंग किए गए थे. इसके अलावा अलग से जल कुंड भी बनाए गए है. ताकि घरों से निकाले गए पूजन सामग्री को जलकुंड में डाला जा सके. इन सभी को साफ करने के लिए करीब 1200 महिला-पुरूष सफाई कर्मी लगाए गए है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

