Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IAS छवि रंजन को कोर्ट के समक्ष किया गया पेश, ED ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की इजाजत मांगी

Ranchi : सेना के कब्जे वाली भूमि और अन्य विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार करने के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन को रांची सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इस दौरान ED ने कोर्ट से छवि रंजन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की इजाजत मांगी है. कोर्ट में पेश करने से पहले आईएएस छवि रंजन का मेडिकल जांच सदर अस्पताल के डॉक्टरों की देख रेख में किया गया. छवि रंजन का बीपी, सुगर, पल्स सभी सामान्य है. उनका कोविड टेस्ट भी निगेटिव आया है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/high-flight-of-ranchis-heer-kaur-this-is-how-she-decided-to-travel-to-hollywood/">रांची

की हीर कौर की ऊंची उड़ान, ऐसे तय किया हॉलीवुड तक का सफर)

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ईडी ने किया था गिरफ्तार

जमीन घोटाला मामले में आईएएस छवि रंजन गुरुवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस पहुंचे थे. ईडी के अधिकारियों ने 10 घंटे तक पूछताछ की. संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान ईडी द्वारा छवि रंजन से हेहल अंचल के बजरा मौजा के 7.16 एकड़ जमीन की घेराबंदी और उसके दस्तावेज रजिस्ट्री कार्यालय से गायब पाये जाने के मामले को लेकर पूछताछ की. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-5-lakh-looted-in-broad-daylight-near-bihta-police-station/">पटना

: बिहटा थाना के पास दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, हथियार लहराते भाग गये अपराधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही