Search

 
 
 

बिहार MLC चुनाव: जनसुराज उम्मीदवार के समर्थन में आए छोटे सरकार, कहा- जीत होगी पक्की

Patna News: नामांकन दाखिल करने के बाद जब अनुज सिंह आयुक्त कार्यालय से बाहर निकले तो अनंत सिंह ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी. दोनों नेताओं के साथ समर्थकों की भीड़ जुटी रही.
 
अनुज सिंह को माला पहनाते अनंत सिंह

Patna News: राजनीति भी अनिश्चिताओं से भरा है. कौन किसके साथ कब चला जाए ये चुनाव के वक्त नजर आता है. ताजा मामला बिहार विधान परिषद चुनाव में नॉमिनेशन के दौरान देखने को मिला. पटना स्नातक सीट से जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह ने एक अक्टूबर को नॉमिनेशन फाइल किया.

 

नामांकन से पहले के अनुज सिंह मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह के हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास पहुंचे. यहां अनंत सिहं के साथ खुली जीप में सवार होकर समर्थकों के हुजूम के साथ नामांकन के लिए निकले.

इसे भी पढ़ें: 

अनंत सिंह और अनुज सिंह की खुली जीप के पीछे समर्थकों का लंबा काफिला जदयू-भाजपा कार्यालय होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचा. इसके बाद काफिला गांधी मैदान के पास स्थित प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय की ओर बढ़ा.

 

नामांकन दाखिल करने के बाद जब अनुज सिंह आयुक्त कार्यालय से बाहर निकले तो अनंत सिंह ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी. दोनों नेताओं के साथ समर्थकों की भीड़ जुटी रही. अनंत सिंह ने इस दौरान अनुज सिंह की जीत को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें अनुज की जीत 500 परसेंट तय है. 

 

पत्रकारों से बात करते हुए अनंत सिहं ने कहा कि उनका मालिक जनता है और वहीं उसका भगवान है. अनंत ने कहा कि जनता हमें वोट देती है, इसलिए हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे, कोई हरा नहीं पाएगा. 500 परसेंट उम्मीद है कि हम जीतेंगे. बहुत उम्मीदवार लड़ रहे हैं, सब हारेंगे. यहा किसी पार्टी का चुनाव नहीं है और इसमें कोई सिंबल नहीं होता.

 

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होना है और परिणाम 27 अक्टूबर को घोषित किए जाने हैं. पटना स्नातक सीट पर अनुज सिंह और नीजर कुमार के बीच मुकाबले के साथ अनंत सिंह की सक्रिय भूमिका ने चुनावी चर्चा को और तेज कर दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही