Patna News: दुर्गा पूजा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पटना में फ्लाईओवरों के मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा. इसको लेकर 1 से 8 अक्टूबर तक संबंधित मार्गों पर रात में आवाजाही बंद रखने की सूचना जारी की है.
पटना के प्रमुख पुलों और फ्लाईओवरों की मजबूती जांच के लिए लोड टेस्टिंग और कंडीशन सर्वे को लेकर रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा. इसका उद्देश्य पुलों और फ्लाईओवरों की मौजूदा स्थिति और भार वाहन क्षमत का तकनीकी आकलन करना है.
इसे भी पढ़ें:
1 अक्टूबर को आर-ब्लॉक रोड फ्लाईओवर पर रात 2 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा.
2 अक्टूबर को जीपीओ गोलंबर और चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर के बीच हिस्से में जांच होगी और इस दौरान वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा.
5 अक्टूबर को चिरैयाटांड़ रोड ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक बंद रहेगा.
6 अक्टूबर को कंकड़बाग फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही दो घंटे के लिए रोकी जाएगी.
7 अक्टूबर को चिरैयाटांड़ से मीठापुर ओवरब्रिज, वाया करबिगहिया, फ्लाईओवर मार्ग पर यातायात बंद रहेगा.
8 अक्टूबर को बेली रोड ब्रिज पर रात 2 से 4 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा.
लोड टेस्टिंग के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित फ्लाईओवरों पर किसी भी वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. पटना ट्रैफिक पुलिस ने देर रात इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित समय में वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

