Search

 
 
 

Latehar News: मुख्‍य निवार्चन पदाधिकारी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से लिया फीडबैक

Latehar News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी खुद लोगों के घर-घर जामकर मतदाताओं से बातचीत की. उन्होंने मतदाताओं से पूछा कि उनका मतदाता पहचान पत्र बना है या नहीं. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए.
 
मतदाता से जानकारी लेते के.रवि

Latehar News: होम-टू-रोल विजिट कार्यक्रम के तहत झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सेामवार को जिले के चंदवा प्रखंड पहुंचे. प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर उपायुक्त संदीप कुमार ने उनका स्वागत किया. बाद में के. रवि ने निर्वाचन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया. 

 

उन्‍होने राजकीय बालिका मध्य विद्यालय, चंदवा स्थित मतदान केंद्र संख्या 328 तथा प्राथमिक विद्यालय, जमीरा स्थित मतदान केंद्र संख्या 347 का निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में पूछताछ की. 

इसे भी पढ़ें:

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं विभिन्न घरों में पहुंचे और ग्रामीणों एवं मतदाताओं से बातचीत की. उन्होंने मतदाताओं से पूछा कि उनका मतदाता पहचान पत्र बना है या नहीं. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए.

 

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अंचल अधिकारी सुमित झा, संबंधित बीएलओ एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही