Search

 
 
 

मंत्री संजय यादव की माताजी के "श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज" में CM हुए शामिल

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के "श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज" में शामिल हुए. बड़ी ढाका (बांका, बिहार) स्थित समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के "श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज" में शामिल हुए. बड़ी ढाका (बांका, बिहार) स्थित समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की. 

 

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मंत्री इरफान अंसारी समेत बिहार सरकार के कई विधायक, मंत्री एवं स्थानीय नागरिक काफी संख्या में मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही