Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी के खिलाफ दो दिनों तक राज्यभर में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 7672 ठिकानों पर रेड किए गए.
कुल 1161 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. इसमें 17.20 लाख यूनिट बिजली चोरी का अनुमान लगाया गया. यानि एक करोड़ 16 लाख 96 हजार रुपए की बिजली चोरी का अनुमान है. इसके एवज में उपभोक्ताओं के खिलाफ 1.96 करोड़ का जुर्माना ठोका गया.
119 टीमों ने राज्यभर में किया रेड
सघन छापामारी अभियान में बिजली बोर्ड मुख्यालय के द्वारा गठित 119 टीमों में राज्यभर में छापेमारी की. झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली चोरी कर रहें व्यक्तियों की सूचना संपूर्ण पता के साथ व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से महाप्रबंधक (एपीटी) के मोबाईल संख्या 94311-35515 पर दे सकते हैं. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं मोबाईल संख्या गुप्त रखा जाएगा.
कितने जगह कितने रेड और कितने एफआईआर
| स्थान | कितने स्थानों पर रेड | कितने एफआईआर |
| रांची | 1002 | 98 |
| गुमला | 330 | 68 |
| जमशेदपुर | 688 | 75 |
| चाईबासा | 872 | 81 |
| धनबाद | 786 | 62 |
| चास | 585 | 70 |
| डालटनगंज | 522 | 100 |
| गढ़वा | 164 | 34 |
| दुमका | 414 | 69 |
| साहेबगंज | 422 | 96 |
| गिरिडीह | 486 | 81 |
| देवघर | 399 | 82 |
| हजारीबाग | 494 | 149 |
| रामगढ़ | 306 | 51 |
| कोडरमा | 202 | 45 |
किस जगह कितने यूनिट की चोरी और कितना जुर्माना
| स्थान | कितने यूनिट की चोरी (लाख में) | कितना जुर्माना (लाख में) |
| रांची | 2.09 | 17.02 |
| गुमला | 1.16 | 7.96 |
| जमशेदपुर | 1.41 | 13.23 |
| चाईबासा | 0.34 | 5.79 |
| धनबाद | 1.06 | 11.01 |
| चास | 2.07 | 13.55 |
| डालटनगंज | 0.92 | 14.02 |
| गढ़वा | 0.35 | 4.72 |
| दुमका | 0.50 | 7.05 |
| साहेबगंज | 1.59 | 18.20 |
| गिरिडीह | 0.66 | 13.16 |
| देवघर | 2.13 | 32.45 |
| हजारीबाग | 2.14 | 30.02 |
| रामगढ़ | 0.30 | 3.80 |
| कोडरमा | 0.48 | 4.74 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.




Leave a Comment