Search

 
 
 

पलामू :  मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में JMM का कचहरी परिसर में धरना

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शहर के कचहरी परिसर में मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में धरना दिया. धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया.
 

Palamu : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शहर के कचहरी परिसर में मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में धरना दिया. धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया. इस दौरान झामुमो पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी कर दिया गया है. जिसका पार्टी पूरे राज्य में विरोध कर रही है. इसी क्रम में पलामू में भी विरोध प्रदर्शन किया गया.

 

 

धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलना मजदूरों के हितों के खिलाफ है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर योजना का नाम बदला जा रहा है. वहीं दूसरी ओर मजदूरों को पर्याप्त रोजगार भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे बेरोजगारी बढ़ने की आशंका है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि केंद्र सरकार मनरेगा का नाम पूर्व की तरह बहाल नहीं करती है तो  धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा.

 

 

धरना के दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सन्नु सिद्दकी, संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, रंजन चन्द्रवंशी, मुन्ना सिन्हा, रामनाथ चन्द्रवंशी, दीपू चौरसिया, सुशीला मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया और मनरेगा के मूल स्वरूप को बनाए रखने की मांग की.

 




 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही