Search

मुख्यमंत्री को ईडी के समन की अवहेलना मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत

Ranchi: सुप्रीमकोर्ट ने ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में हाईकोर्ट के आदेश को स्थगित कर दिया है. साथ ही ईडी को इस मामले में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है.


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी. समन की अवहेलना के मामले में हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री को निचली अदालत में हाजिर होने से छूट दी थी, लेकिन मामले में न्यायिक कार्यवाही का सामना करने का आदेश दिया था. 


इस फैसले के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश विपुल एम पंचोली की पीठ में हुई. मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को स्थगित कर दिया है. साथ ही ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp