Search

 
 
 

झारखंड विस : सदन में खराब चापाकलों की मरम्मत का मुद्दा उठा, मंत्री बोले- तैयारी पूरी कर ली गई है

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठें दिन सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से राज्य के खराब चापाकलों की मरम्मत का मुद्दा उठाया.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठें दिन सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से राज्य के खराब चापाकलों की मरम्मत का मुद्दा उठाया.

 

इस पर जल संसाधन विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि विभाग ने सभी खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए तैयारी पूरी कर ली है. उन्होंने बताया कि टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है, ताकि नागरिक अपनी शिकायतें सीधे विभाग को भेज सकें. शिकायतें मिलने पर विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा.

 

स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने भी गर्मी के मौसम में पानी की समस्या को लेकर चिंता जताई. विधायक और अध्यक्ष दोनों ने कहा कि मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही