Search

 
 
 

झारखंड विस बजट सत्र : अरूप चटर्जी ने 63 अफसरों की सेवा संपुष्टि का मामला सदन में उठाया

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अल्पसूचित प्रश्न के तहत विधायक अरूप चटर्जी ने नगर विकास विभाग का मामला उठाया.  उन्होंने कहा कि जेपीएससी (सातवीं, आठवीं और नवमीं) की ओर से नियुक्त 63 अधिकारियों की सेवा संपुष्टि चार साल बाद भी नहीं हुई है. जबकि नियमानुसार दो साल में सेवा संपुष्टि हो जानी चाहिए.
 

Ranchi :   झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अल्पसूचित प्रश्न के तहत विधायक अरूप चटर्जी ने नगर विकास विभाग का मामला उठाया.  उन्होंने कहा कि जेपीएससी (सातवीं, आठवीं और नवमीं) की ओर से नियुक्त 63 अधिकारियों की सेवा संपुष्टि चार साल बाद भी नहीं हुई है. जबकि नियमानुसार दो साल में सेवा संपुष्टि हो जानी चाहिए.

 

विधायक ने यह भी कहा कि सेवा संपुष्टि लंबित रहने से वेतन और अन्य सुविधाओं से जुड़े मामले प्रभावित हो रहे हैं. इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब दिया कि सेवा संपुष्टि की समय-सीमा दो वर्ष है, लेकिन कुछ प्रमाण-पत्रों की जांच में देरी हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग जल्द ही नियमावली बनाकर सभी लंबित मामलों का निपटारा करेगा. 

विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें....

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही