Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की बेटी हर्षा के विवाह समारोह में शिरकत की.
इसे भी पढ़ें...
मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने नवदंपती को सुखद और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया. उन्होंने वर-वधू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपिन रजक और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार की खुशियों में शामिल होकर अपनी शुभकामनाएं दीं. समारोह में कई गणमान्य अतिथि और परिजन भी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

