Search

दिवंगत जेएन सिंह के संस्कार भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को पिस्का मोड़ स्थित शारदा बैट्री गली में दिवंगत जे एन सिंह के संस्कार भोज में शामिल हुए. इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं.
 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को पिस्का मोड़ स्थित शारदा बैट्री गली में दिवंगत जे एन सिंह के संस्कार भोज में शामिल हुए. इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं.

मुख्यमंत्री ने दिवंगत जे एन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने जे एन सिंह के पुत्र विनोद कुमार सिंह और अन्य शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की.

मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढाढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. बताया गया कि जे एन सिंह राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी थे. उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही